डीएम, एसपी, नगर आयुक्त ने शहीद दिवस पर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजली | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डीएम, एसपी, नगर आयुक्त ने शहीद दिवस पर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजली | New India Times

शहीद दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजेश एस, नगर आयुक्त डॉ0 विपिन कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारियों ने साथ शहीद राम प्रसाद बिस्मिल पार्क में अमर शहीद बलिदानी ठाकुर रोशन सिंह, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल एवं अशफाक उल्ला खां के चित्रों के समक्ष हवन, ज्योति जलाई तथा तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

डीएम, एसपी, नगर आयुक्त ने नगर निगम एवं शहीद पार्क में अमर शहीद बलिदानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया तथा शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार पर जाकर चादरपोशी की तथा पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शाहजहांपुर निवासियों के लिए बहुत गर्व का विषय है, कि अमर शहीद बलिदानियों ने इतनी कम उम्र में यह नहीं सोचा कि भविष्य में आगे हमें जीना है। उन्होंने सिर्फ देश का भविष्य के लिए अपना सारा जीवन कुर्बान कर दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि हम सब का दायित्व है कि देश की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि उनकी कुर्बानी की ही वजह से यहां खड़े होकर हवन कर पा रहे हैं। शहीदों की कुर्बानी को अपने जीवन में अपने कार्यों में याद रखें। उन्होंने कहा कि देश से बड़ा कुछ भी नहीं है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त एवं महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने अपने-अपने विचार रखें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.