केंद्रीय गृहमंत्री की टिप्पणी पर बुरहानपुर में कांग्रेसियों ने मौन प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम बुरहानपुर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

केंद्रीय गृहमंत्री की टिप्पणी पर बुरहानपुर में कांग्रेसियों ने मौन प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम बुरहानपुर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

बुरहानपुर ज़िले के कांग्रेसियों ने 16 को भोपाल में प्रदर्शन के बाद गुरुवार 19 दिसंबर 2024 को बुरहानपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कथित टिप्पणी पर हाथ में तख्तियां लिए और मुंह पर पट्टी बांधकर बड़े पोस्ट ऑफिस के पास स्थित बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर मौन प्रदर्शन किया गया।  इस कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टांक, कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष एवं यूथ आईकॉन हर्षित सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के प्रवक्ता एवं अधिवक्ता निखिल मधुसूदन खंडेलवाल,पूर्व विधायक एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद क़ाज़ी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के पूर्व प्रदेश महासचिव अजय सिंह रघुवंशी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सहसचिव इंद्रसेन धैर्यशील राव देशमुख, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अकील औलिया, कांग्रेस नेता आरिफ खान मैकेनिक, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत, युवा नेता ठाकुर आदित्य वीर सिंह, कांग्रेस के पार्षदों में विनोद मोरे, पार्षद इमाम अंसारी गब्बू सेठ, पार्षद मुज्जू मीर, पूर्व पार्षद आसिफ अंसारी सवेरा लॉज आदि मौजूद रहे।

इसके बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर की ओर से अध्यक्ष रिंकू टांक, डॉक्टर फरीद क़ाज़ी , कांग्रेस जिला प्रवक्ता एडवोकेट निखिल खंडेलवाल, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी बुनकर पोस्ट के प्रदेश अध्यक्ष इकराम अंसारी गब्बू  सेठ, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अखिल आलिया महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत, कांग्रेस जिला महामंत्री अरुण जोशी महाराज, साजिद अंसारी सहित लगभग डेढ़ दर्जन कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के संयुक्त हस्ताक्षर से एसडीएम बुरहानपुर को ज्ञापन सौंपा जाकर केंद्रीय गृहमंत्री पर अपमानजनक शब्दों का उपयोग करने पर देश की जनता से माफी मांगने की मांगने और तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की गई। और उनके स्वयं के द्वारा इस्तीफा नहीं दिए जाने की स्थिति में महामहिम राष्ट्रपति से तत्काल उन्हें बर्खास्त करने की मांग की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.