प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन ने प्रमुख सचिव के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन ने प्रमुख सचिव के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन | New India Times

प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं उपरांत उप प्रांताध्यक्ष अता उल्लाह खान ने बताया कि 18/12/2024 को प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला बुरहानपुर के तत्वाधान में एवं प्रांतीय नेतृत्व के आव्हान पर एवं उनके दिशानिर्देश एवं आदेशानुसार एक ज्ञापन मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल एवं मुख्य सचिव मप्र भोपाल के नाम  कलेक्टर बुरहानपुर को सौंपा गया जिसमें पेंशनर्स की लंबित चली आ रही पुरानी मांगों से अवगत कराया गया।

प्रमुख मांगों में मुख्यतः (1) केन्द्र के समान उसी तिथि से 53 प्रतिशत मेहंगाई राहत राशि ( 2) मेहंगाई राहत राशि का ऐरियर क्रमशः 8,माह ,9, माह एवं छटे व सातवें वेतनमान का 32 माह एवं 27 माह (3) छत्तीसगढ़ राज्य पुनर्गठन वर्ष 2000 की धारा 49 (6) को समाप्त किया जाए (4) जिला स्तरीय एवं सम्भाग सतरीय पेंशन कार्यालयों को बन्द न कर पूर्ववरत/यथावत रखा जावे यदि पेंशन कार्यालय विस्थापित होते हैं तो पेंशनर्स, परिवार पेंशनर्स को अपने पेंशन भुगतान एवं अन्य पेंशन से सम्बंधित समस्याओं के निराकरण एवं पूर्ति में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।  जिला स्तरीय एवं सम्भाग स्तरीय कार्यालयों को जिले एवं सम्भाग में चालू रखा जावे। ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला बुरहानपुर के समस्त सदस्य उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन सचिव उमेश तिवारी ने किया एवं आभार उपाध्यक्ष प्रकाश मराठे व कोषाध्यक्ष रामदास सगरे ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.