बीजेपी को डॉ आंबेडकर का अपमान करने का लाइसेंस मिल गया है क्या ? माफ़ी मांगे अमित शाह: किशोर तायडे | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

बीजेपी को डॉ आंबेडकर का अपमान करने का लाइसेंस मिल गया है क्या ? माफ़ी मांगे अमित शाह: किशोर तायडे | New India Times

पंडित नेहरू को नीचा दिखाने के चक्कर में गृह मंत्री अमित शाह ने शीत सत्र के दौरान राज्यसभा में भारत के संविधान निर्माता डॉ बाबा भीमराव अंबेडकर की अवहेलना कर दी। शाह ने कहा कि “अभी एक फैशन हो गया है… आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर.. इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सातों जन्म तक स्वर्ग मिल जाता ” शाह के इस बयान के बाद पूरे देश भर में संविधान प्रेमी नागरिकों का असंतोष फूट पड़ा। संसद से लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष ने और सड़क पर आम जनता ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जलगांव जिले में ताबड़तोड़ तरीके से निषेध आंदोलन किए गए। महाराष्ट्र के परभणी में हुए संविधान प्रतिकृति अवमानना मामले में निषेध आंदोलन करने वाले लॉ के छात्र सोमनाथ सूर्यवंशी की पुलिस सुरक्षा में हुई अकाल मौत के प्रकरण को शाह के आंबेडकर विरोधी बयान ने मजबूती से उभरने का मौका दे दिया।

बीजेपी को डॉ आंबेडकर का अपमान करने का लाइसेंस मिल गया है क्या ? माफ़ी मांगे अमित शाह: किशोर तायडे | New India Times

बहुजन विचारक किशोर तायडे ने कहा कि अतीत में कांग्रेस ने बाबा साहब का अपमान किया तो क्या बीजेपी को अब यह लाइसेंस मिल गया है कि वे भी बाबा साहब का अपमान करेगी। शाह के बयान से बीजेपी की नफ़रती विचारधारा साफ़ होती है। लोकसभा चुनाव में 400 सीटों के लक्ष्य से चूंकि बीजेपी की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो चुकी है। अमित शाह संवैधानिक पद पर बैठे हैं उन्हें अपने बयान के लिए देश की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए। परभणी में शाहिद आन्दोलक सोमनाथ की कथित मौत के केस की कोर्ट की निगरानी में जांच की जाए। विदित हो कि गांधी-नेहरू परिवार की आलोचना के लिए इतिहास को तोड़ मरोड़कर उस से निकाले झूठ का सहारा लेने वाली बीजेपी के पास अपना एक भी नैशनल हीरो नही है। वंचित बहुजन आघाड़ी जामनेर इकाई की ओर से राहुल इंगले, चंद्रकांत इंगले, सचिन सुरवाडे , सुधाकर सपकाले, ज्ञानेश्वर जोहरे, एड राजेश मोगरे, संगम तायडे, RPI रामदास आठवले से भगवान सोनावने ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपे।

लोकशाही दिवस का आयोजन: कार्मिक मंत्रालय और राज्य सरकार जिला प्रशासन की ओर से Good Governance Scheme तहत 19 से 24 दिसंबर के बीच “प्रशासन गांव की ओर” मुहिम अंतर्गत लोकशाही दिवस आयोजित किया गया। जिला राशन आपूर्ति अधिकारी संजय गायकवाड़, नाना साहब आगले ने जनता से शिकायतें स्वीकार करी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.