निमाड़ के जननायक रहे स्वर्गीय सांसद ठाकुर शिवकुमार सिंह की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

निमाड़ के जननायक रहे स्वर्गीय सांसद ठाकुर शिवकुमार सिंह की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

निमाड़ क्षेत्र के जननायक, बुनकर और किसानों के मसीहा कहलाने वाले बुरहानपुर जिले के लाडले नेता, दिवंगत सांसद स्वर्गीय ठाकुर शिवकुमार सिंह की पुण्यतिथि का कार्यक्रम जिले में जगह-जगह पर आयोजित हुआ। उनके समर्थक सबसे पहले उनकी प्रतिमा स्थल पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर बुरहानपुर के पूर्व निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया और कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष युथ आइकॉन हर्षित ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों और बुनकरों के मसीहा, गरीबों के लिए कार्य करने वाले स्वर्गीय सांसद ठाकुर शिवकुमार सिंह (शिव भैया) की आज पुण्यतिथि मनाई गई।

कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष एवं यह तो आईकॉन हर्षित ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया स्वर्गीय पूर्व सांसद ठाकुर शिव कुमार सिंह (शिव भैया) द्वारा किसानों, बुनकरों सहित अन्य गरीब तबके की के लिए समय समय पर बड़े प्रोजेक्ट लाकर कार्य किया जाता था और सभी को रोजगार मिले, लोगों का जीवन स्तर ऊंचा हो, उनकी क्रयशक्ति मज़बूत हो, इसलिए शुगर मिल इंदिरा सागर डेम और कई ऐसे बड़े प्रोजेक्ट लाएं। जिसके माध्यम से आज भी कई लोगों को रोज़गार मिल रहा है और किसानों की फसलें भी पानी मिलने से लह लहा रही है।

कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं युथ आईकॉन हर्षित सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय ठाकुर नवल सिंह केसरी सिंह नामक एक किसान परिवार में स्वर्गीय पूर्व सांसद ठाकुर शिवकुमार सिंह का जन्म 26 जनवरी 1944 को हुआ था। उनकी मृत्यु 29 नवंबर 1998 को हुई। लोगों के दिलों पर अपने काम और मोहब्बत के जरिए राज करने वाले जन नायक जुगल किशोर उर्फ़ ठाकुर शिवकुमार सिंह की लोकप्रियता और शोहरत का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज भी कई घरों में उनके छायाचित्र लगे हुए हैं।

कई लोग उन्हें श्रद्धा के साथ मानते हैं और नाम लेते हैं और कई लोग अपनी आस्था और श्रद्धा के अनुसार उनकी पूजा अर्चना करते हैं। पुण्य तिथि के मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान डॉ एस एम तारिक राकेश खत्री, ठाकुर विश्वजीत सिंह, ठाकुर देवेश्वर सिंह, ठाकुर आदित्य वीर सिंह, युथ आइकॉन हर्षित सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.