ब्लाक सभागार में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

New India Times

खुनियांव विकास खण्ड के सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित कर टी.वी. से बचाव की जानकारी दी गयी। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहायक विकास अधिकारी पंचायत आशुतोष मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि भारत को टी.वी. मुक्त किया जाए। इसके लिए प्रधानमंत्री टी.वी. मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में सचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने कहा कि टी.वी. अब ला इलाज बीमारी नहीं है। नियमित दवा चलाने और सावधानी बरतने से यह ठीक हो सकता है।

सचिव मोईदुर्रहमान ने कहा कि टी.वी. का इलाज सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर निशुल्क किया जा रहा है। सरकार इसके लिए प्रोत्साहन राशि दे रही है। इसी कडी में स्वास्थ्य विभाग के सुरेश मिश्र ने टी.वी. के लक्षण, बचाव तथा उपचार के विषय में विस्तार से जानकारी दिया। इस अवसर पर सचिव हरेन्द्र नाथ पाण्डेय, मो. तारिक खान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश त्रिपाठी, अब्दुर्रहमान सहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.