नवागत थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने संभाला पीपीगंज थाने का कार्यभार | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

नवागत थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने संभाला पीपीगंज थाने का कार्यभार | New India Times

गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाने का चार्ज मिलने के बाद नवागत प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कार्यभार संभाल लिया उन्होंने कहा कि पीड़ितों को समय पर उचित न्याय दिलाने और गरीब, असहाय फरियादियों की पारदर्शिता पूर्वक फरियाद सुनकर उनको समय पर निष्पक्ष न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। आगे कहा कि थाना क्षेत्र को अपराध मुक्त रखने व शांति व्यवस्था के सफल प्रयास करेंगे और किसी भी प्रकार का कानून के खिलाफ कार्य करने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना उनकी प्रथम वरीयता में शामिल है।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पत्रकार देश का चतुर्थ स्तंभ है यदि किसी भी व्यक्ति ने पत्रकारों से अभद्रता की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा कानून अपना काम करेगा। वहीं थाना प्रभारी ने कार्यभार ग्रहण करते ही नगर का पैदल गस्त किया। वहीं थाना प्रभारी के साथ में कस्बा चौकी प्रभारी नितिन श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक मनीष राज, उपनिरीक्षक अजीत यादव, उप निरीक्षक अनिकेत भारती, कांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल सतबीर, कांस्टेबल अजीत कुमार, कांस्टेबल अमरनाथ यादव और भारी संख्या में फोर्श मौजूद रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article