बिजली के तारों से टकराने से बॉम्बे फ़्लाइंग क्लब का सेस्ना प्लेन हुआ क्रॅश, 4 घायल | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र),NIT; ​बिजली के तारों से टकराने से बॉम्बे फ़्लाइंग क्लब का सेस्ना प्लेन हुआ क्रॅश, 4 घायल | New India Timesमहाराष्ट्र धुले जिला के साक्री इलाके में बिजली के तारों से टकराने से बॉम्बे फ़्लाइंग क्लब का सेस्ना प्लेन क्रॅश हो गया है जिसमें चार लोगों के घायल होने की खबर है। बॉम्बे फ़्लाइंग ट्रेनिंग क्लब का था प्लेन।​बिजली के तारों से टकराने से बॉम्बे फ़्लाइंग क्लब का सेस्ना प्लेन हुआ क्रॅश, 4 घायल | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार धुलिया ज़िले के साक्री तहसील में एक चार सीटर हवाई जहाज गिरने की प्रथम जानकारी प्राप्त हुई है, जिसमें चार लोगों के हताहत होने की खबर मिल रही है । बताया जाता हैं कि यह हवाई दुर्घटना आज साढे आठ बजे रात के समय घटित हुई है।

साक्री पुलिस निरीक्षक यशवंत पवार ने NIT संवाददाता को बताया है कि घटना की अभी जानकारी प्राप्त हुई है। हम घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं। रेडियो सिंगल नही मिलने के कारण आपात स्थिति में हवाई जहाज लेंड कर रहा था कि इसी बीच यह दुर्घटना हो गई।

By nit