मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के ग्राम डाकिया तिवारी में खेत में निकला ऐतिहासिक प्राचीन बंदूके व तलवारों का भंडार, गांव में फैली सूचन तो दूर दराज के लोगों का जमावड़ा लगने लगा, हर कोई उसे देखकर के उत्सुक नज़र आने लगा।
प्रियंक जैन पुलिस क्षेत्राधिकार ने बताया कि थाना निगोही क्षेत्र के डाकिया तिवारी में बाबू राम के खेतों में ऐतिहासिक प्राचीन बंदूके एवं तलवारों की मिलने की सूचना पर थाना निगोही पुलिस व राजस्व टीम मौके पर गई और नायब तहसीलदार और पुलिस टीम की मौजूदगी में ऐतिहासिक प्राचीन तलवारों व बंदूकों को कब्जे में लिया गया।

