असीम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जन सेवा हिताय की ओर से टी वर्ल्ड विद्यालय में हिंदी और अंग्रेजी व्याकरण पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के सभी बच्चों द्वारा आकर्षक पोस्टर बैनर एवं कार्ड पर व्याकरण हिंदी और इंग्लिश को प्रदर्शित किया। बच्चों द्वारा कविता गाकर भी व्याकरण को समझाया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर प्रकाश टाटा जी साथ में विशेष अतिथि जन सेवा हिताय अध्यक्ष हर्षा बनोदे जी, संरक्षक शंकर निमजे जी, मीडिया प्रभारी अखिल सूर्यवंशी, एवं सदस्य रूपा प्रधान उपस्थिति रही।
इस प्रोग्राम में अंशिका, आयेशा, नादिया व कश्मीरा ने हिंदी व्याकरण पर डांस की प्रस्तुति दी साथ ही फलक मिस्बाह अफान आदि स्टूडेंट ने हिंदी व अंग्रेजी व्याकरण पर सुंदर प्रदर्शनी को प्रदर्शित किया एवं इस्मा के द्वारा आयुर्वेद की पहचान है ऐसी गुणों से भरे गुणवान जैसी और आयशा ने ना लालच ना अभियान बस आयुर्वेद मेरा स्वाभिमान जैसे दोहे की प्रस्तुति दी एवं आयोजन के अंत में संचालक महोदया आयशा लोधी जी एवं इस्माइल कुरेशी जी ने सभी सम्माननीय अतिथियों को धन्यवाद दिया जिन्होंने आयुर्वेद के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

