मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

राजकीय इन्टर कालेज और सुदामा इन्टर कालेज में यातायात के नियमों के प्रति छात्र और छात्राओं को जागरूक किया गया और यातायात के नियमों का सदैव पालन करने की अपील की गयी और साथ ही अपने–अपने परिवार के सदस्यों को भी यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में राजकीय इन्टर कालेज प्रधानाचार्य अनिल कुमार, सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज मंजरी यादव, यातायात प्रभारी बालकिशन यादव, उo निo विनय कुमार पांडे, उo निo दिनेश चंद्र पटेल, समस्त स्टॉप एवं छात्र-छात्राएं रहे मौजूद।

