अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

शिरपूर में भाजपा, शिवसेना, राष्ट्रवादी और रिपाई महायुती के समर्थन से काशिराम पावरा चौथी बार विधानसभा चुनाव में उतरे। भाजप की पहली सूची में उनका नाम आने के बाद उन्होंने मंगलवार को मुहूर्त साधकर प्रचार शुरू किया। खालचे गांव बालाजी मंदिर और खर्दे बु में श्री दत्त मंदिर में दर्शन कर प्रचार की शुरुआत की। इस दौरान नागरिकों का उदंड प्रतिसाद मिला।
काशिराम पावरा ने कहा, “मैं नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने और लोकहित के उपक्रमों को बढ़ावा देने के लिए प्रयत्नशील रहता हूं।”
इस अवसर पर माजी मंत्री अमरिशभाई पटेल, भाजपा जिल्हाध्यक्ष बबनराव चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

