जिलाधिकारी ने छठ पूजा की तैयारी का लिया जायज़ा | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी ने छठ पूजा की तैयारी का लिया जायज़ा | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने आगामी पर्व छठपूजा को लेकर लोधीपुल स्थित घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि माह की आगामी तारीख 7 व 8 को छठ पूजा का त्यौहार है।

जिसमें जनपद के घाटों पर स्नान व पूजा सहित संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि घाटों पर लोग पूजा के लिए आयेंगे सरकार की मंशा के अनुसार उन्हें स्नान करने में, पूजा तथा अन्य कार्यक्रमों में कोई असुविधा न हो इसके लिए तैयारियां की जा रही है।

सिंह कहा कि घाटों पर साफ सफाई, सुरक्षा, चेंज रूम के प्रबंध सहित अन्य नगर निगम द्वारा की जा रही हैं,  कहा कि सभी श्रद्धालुओं को समय से पूर्व ही पूरी तैयारियां करके देंगे।

जिलाधिकारी ने अपर नगर आयुक्त एस के सिंह को निर्देश दिए की घाट पर साफ सफाई व्यवस्था का उचित प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा की दृष्टिगत आवश्यक पुलिस बल तैनात किया जाए। उन्होंने नगर निगम को सभी कार्य समय से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article