मंदिर ठा.द्वारिकाधीश में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट के हुए भव्य दर्शन | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मंदिर ठा.द्वारिकाधीश में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट के हुए भव्य दर्शन | New India Times

पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश में गोवर्धन पूजा उत्सव बड़े ही भक्ति भाव से मनाया गया। गोवर्धन महाराज के दर्शन कर श्रद्वालुओं ने जोर शोर से जयकारे लगाए। आयोजन के लिए मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉ वागिश कुमार महाराज तृतीय पीठाधीश्वर कांकरोली नरेश के आदेश अनुसार सभी व्यवस्थाओं को अंजाम दिया गया और 11 बजे तक ठाकुर जी की गोवर्धन पूजा हुई। मंदिर के प्रांगण में मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार व अन्य सभी ने मिलकर गोवर्धन पूजा की तत्पाश्चात मंदिर के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने गोवर्धन की परिक्रमा लगाई।

इस प्रकार रीति रिवाज के साथ गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम हुआ तत्पश्चात विगत 15 दिनों से चल रही तैयारी के साथ सांयकाल 4 बजे ठाकुर जी के भव्य अन्नकूट के दर्शन खुले जो 7:30 बजे तक होंगे।
इस दौरान देश-विदेश से आए सभी तीर्थ यात्री दर्शनार्थियों ने ठाकुर जी के अन्नकूट के दर्शन किए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article