पीपीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष ने सफाई कर्मियों व कर्मचारियों  को उपहार देकर किया सम्मानित | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

पीपीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष ने सफाई कर्मियों व कर्मचारियों  को उपहार देकर किया सम्मानित | New India Times

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज तहसील के नगर पंचायत पीपीगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा ने नगर के सभी वार्डो के महिला पुरुष सहित सभी सफाई कर्मियों और सभी कर्मचारियों को दीपावली पर्व  के अवसर पर सम्मानित करते हुए उपहार भेंट किया।

पीपीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष ने सफाई कर्मियों व कर्मचारियों  को उपहार देकर किया सम्मानित | New India Times

जिस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि साफ सफाई के इस महान पर्व दीपावली पर सफाई अभियान को शत प्रतिशत सफलता पूर्वक पूरा करने का कार्य किया जो निरंतर नगर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहते हैं। जिसके लिए सभी सफाई कर्मी बधाई के पात्र है।
उन्होंने सभी नगर पंचायत के कर्मचारी और नगर वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

इस सम्मान कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी अंजनेय मिश्रा, सभासद जयहिंद यादव,सभासद सनी जायसवाल, सभासद आनंद कुमार भारती, सभासद प्रतिनिधि जावेद, सभासद बृजेश कुमार, सभासद अताउल्लाह, सभासद गुलाम, सभासद प्रेम कुमार, सभासद प्रतिनिधि राधा कृष्ण, सभासद राघवेंद्र उर्फ मंटू सिंह, सभासद वाले वीर मौर्य, सभासद सिबन् पासवान, सभासद दीपू जयसवाल, सभासद जवाहर निषाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवपाल रावत उर्फ गुड्डू रावत सहित आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article