पैगंबर ए इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण के विरोध में मुकदमा करने के लिए दिया मुस्लिम समाज ने आवेदन | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

पैगंबर ए इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण के विरोध में मुकदमा करने के लिए दिया मुस्लिम समाज ने आवेदन | New India Times

विगत दिवस यति नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा इस्लाम धर्म के पैगंबर मुहम्मद साहब को लेकर बेहद आपत्ति जनक भाषण दिया गया जिससे पूरे देश में मुस्लिम समाज आहत है एवं नरसिंहानंद सरस्वती पर मुकदमा दर्ज करने को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं उसी कड़ी में मुस्लिम समाज के अध्यक्ष शहर सदर वसीम खान की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा थाना अमानगंज में थाना प्रभारी श्री महेंद्र सिंह भदौरिया को आवेदन पत्र दिया गया जिसमें समाज द्वारा नरसिंहानंद सरस्वती पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। साथ ही कहा गया की हमारे पैगंबर मुहम्मद साहब की शान में गुस्ताख़ी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे लोगों पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए जो देश में अपनी जुबान से जहर उगल कर देश की एकता भाईचारे अमन चैन को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। आवेदन देने वालो में मुख्य रूप से फिरोज़ खान मस्जिद सदर, शहजाद ख़ान, लकी शेख शाहिद ख़ान  राजू खान उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article