मुकेश कुमार रावत, गोरखपुर (यूपी), NIT:
गोरखपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरखपुर तथा राधिका देवी चेरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत इस रविवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के निकट स्थापित शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा को धोकर साफ करने के साथ ही पूरे परिसर की साफ सफाई की गई।
इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरखपुर के जिलाध्यक्ष लालू सिंह ने कहा कि जो आजादी के असली नायक थे उन्हें एक साजिश के तहत गुमनाम बना दिया गया लेकिन अब युवा पीढ़ी सच्चाई जान चुकी है। हम इन असली नायकों की प्रतिमाओं को साफ सुथरा करके उनके प्रति अपने सच्चे सम्मान को प्रगट कर रहे हैं।
राधिका देवी चेरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज का युवा शहीद रामप्रसाद बिस्मिल के पदचिन्हों पर चलकर ही समाज में बदलाव ला सकता है।
इस स्वच्छता अभियान में पिछले एक माह से लगातार चलाए जा रहे महापुरुषों की मूर्तियों के सफाई अभियान के क्रम में इस रविवार की पूरे परिसर की साफ सफाई करते हुए मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस स्वच्छता अभियान में ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजबहादुर सिंह, संयुक्त मंत्री सतीश सिंह, मीडिया प्रभारी विनय यादव, शिवेंद्र प्रताप सिंह, चन्दन पासवान, आनन्द चौहान, सुजीत कुमार अरविंद सिंह, नागेंद्र सिंह, दिग्विजय यादव शिवम त्रिपाठी, फैजान अहमद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
