मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। वही मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एकमात्र शिक्षक शरद कुमार शिववेदी जुन्नारदेव का चयन कर “महात्मा गांधी राष्ट्रीय सौहार्द्र सम्मान 2024″ से चित्तपावन परशुराम सेवा समिति सहारनपुर, उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित किया गया है। शिक्षक शिववेदी को राष्ट्रीय एकता के प्रचार- प्रसार, राष्ट्र निर्माण में साहित्यक, शिक्षा, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु यह सम्मान प्रदान किया गया है। शिक्षक शिववेदी द्वारा इस उपलब्धि व सम्मान के लिए अपनी सुपुत्री ” मनुश्री शिववेदी ” को विशेष श्रेय दिया है। शिक्षक शिववेदी को इस सम्मान के लिए उनके परिवारजनों, गुरुजनों, शिक्षाविद साथियों, लेखकों, कवियों, पत्रकार बंधुओं, मीडिया के साथियों, मित्रों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, शिक्षक साथियों, विद्यालय परिवार के शिक्षक साथियों, जिला व विकास खण्ड के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ क्षेत्रीय ग्रामीणजनों के द्वारा बहुत-बहुत बधाइयां व शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की मंगलमयी कामनाएं की गई हैं।

