डुमरियागंज सिद्धार्थनगर से विभिन्न तीर्थ स्थलों का भ्रमण करते हुए उड़िसा प्रान्त के बाबा भुनेश्वरनाथ, कोणार्क, जगन्नाथपुरी की यात्रा करके लौट रही बस रास्ते में पलटी | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

New India Times

सूचना प्राप्त हुई कि बस संख्या यू0पी0 51 ए0टी0 6297 (कृष्णा बस) जो डुमरियागंज सिद्धार्थनगर से विभिन्न तीर्थ  स्थलो का भ्रमण करते हुए उड़िसा प्रान्त के बाबा भुनेश्वरनाथ, कोणार्क, जगन्नाथपुरी की यात्रा करक लौट रही थी की रास्ते में ही बस पलट गयी। घटना में बस में 57 यात्री थे जो जनपद बस्ती, सिद्धार्थनगर व बलरामपुर उत्तर प्रदेश के हैं। उनमें से 4 लोगों की मृत्यु हो गयी है। 2 जनपद बलरामपुर के और 2 सिद्धार्थनगर के हैं। शेष 10 का इलाज ज़िला अस्पताल बालासोर में व 13 का जलेश्वर में चल रहा है। जनपद बलरामपुर के घायल व मृतक के परिजन को सूचित कर दिया गया है। मृतक व्यक्तियों में  थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर के 02 व्यक्ति हैं।

मृतक का नाम पता:
1. राजेश कुमार मिश्रा  पुत्र तुलसीराम मिश्रा निवासी ग्राम पिपरा थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर
2. कमला देवी पत्नी पुद्दुन यादव निवासी ग्राम बेलहंसा थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर
3. रामप्रसाद (इटवा जनपद सिद्धार्थनगर)
4. संतराम (इटवा जनपद सिद्धार्थनगर)
सादर।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.