पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मेयर इन काउंसिल में विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के प्रभारी सदस्य श्री विनोद माठू यादव ने आज बुधवार को नगर निगम के विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए स्ट्रीट लाइट को लेकर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 दिवस के भीतर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था ठीक कर लें, जिससे आगामी त्योहारों में आमजनों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
बाल भवन में आयोजित बैठक में उपनेता सत्तापक्ष श्री योगेन्द्र मंगल भैया, मेयर इन काउंसिल के सदस्य श्री शकील मंसूरी, श्री नाथूराम ठेकेदार, पार्षद श्री मनोज राजपूत, श्रीमती किरन धर्मेन्द वर्मा, श्री मनोज यादव, श्रीमती सुनीता कुशवाह, श्री पीपी शर्मा, श्रीमती सहिदा आसिफ अली, श्रीमती अनीता मुकेश धाकड, अपर आयुक्त श्री विजय राज, अधीक्षण यंत्री श्री कीर्तिवर्धन मिश्रा, स्मार्ट सिटी से श्री सुबोध खरे, नोडल अधिकारी श्री रामबाबू दिनकर, सहायक यंत्री श्रीमती अभिलाशा बघेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।
बैठक के प्रभारी सदस्य श्री विनोद यादव ने संबंधित एजेंसी से जोन वाइज सुपरवाइजरों की व्यवस्था कर उनके नाम एवं नम्बर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा एजेंसी के उच्च अधिकारियों के नम्बर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड में संबंधित वार्ड के पार्षद के समन्वय से लाइट की व्यवस्था दुरस्त करें तथा पार्षद की प्राथमिकता के आधार पर लाइट ठीक करें। साथ ही सीसीएमएस ठीक से कार्य नहीं कर रहे जिससे लाइट जलती रहती हैं। इस व्यवस्था को तत्काल ठीक किया जाए तथा स्ट्रीट लाइट की एलईडी सही लगाएं जिससे क्षेत्र में अधिक रोशनी हो। इसके साथ ही कंपनी में विद्युत संधारण हेतु उपलब्ध संसाधन एवं मैन पावन की जानकारी प्रदान की जाए।

