पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र), NIT:

धार किला मैदान पर जिलेभर से आए सैकड़ों की संख्या में मौजूद अतिथियों ने किला मैदान से लेकर कलेक्टर तक तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें कहा कि चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2 सितंबर 2023 को भोपाल में अतिथि शिक्षक की महापंचायत की थी , इसमें उन्होंने अतिथियों को लेकर कई घोषणाएं की थी ,लेकिन उनमें से अधिकांश घोषणाएं पूरी नही हुई हैं। इसे लेकर अतिथि शिक्षक संघ नाराज हैं। अतिथियों ने सोमवार को शहर में रैली निकाली और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इसमें कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने जो घोषणाएं की थी, उनमें से केवल वेतनवृद्धि को छोड़कर एक भी आदेश जारी नही किए गये हैं। सभी घोषणाएं अभी तक अधूरी हैं। जिसके कारण प्रदेश के सभी अतिथि शिक्षक अपने को ठगा सा मेहसूस कर रहे। इसी को लेकर अतिथि शिक्षक संघ धार की ओर से तिरंगा यात्रा निकालकर कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें उन्होंने घोषणाएं पूरी करने की मांग की, साथ ही घोषणा पूरी नही होने पर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के दिन मुख्यमंत्री निवास का घेराव तिरंगा यात्रा निकालकर किए जाने की बाते कही।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पुरोहित,कार्यकारी जिला अध्यक्ष अजय मांडलिक, महिला जिला अध्यक्ष दीपमाला अग्निहोत्री,सचिन प्रजापत, रतनलाल मारू आदि अन्य अतिथि शिक्षक मौजूद रहे।

