भोपाल में 30 अगस्त के हल्ला बोल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ठाकुर देवेश्वर सिंह | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भोपाल में 30 अगस्त के हल्ला बोल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ठाकुर देवेश्वर सिंह | New India Times

कल यानि 30 अगस्त 2024 शुक्रवार को सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार के अपने दस वादे को पुरा न करने के खिलाफ युवक कांग्रेस का हल्ला बोल कार्यक्रम भोपाल में आयोजित किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री आवास पर हल्ला बोल और विधानसभा का चुनाव होगा।

बुरहानपुर से कांग्रेस युवा नेता ठाकुर देवेश्वर सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार से दस सूत्रीय मांगे युवाओं को रोज़गार, किसान को न्यूनतम मूल्य, नर्सिंग घोटालों की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सज़ा जैसी अन्य सात मांगों को लेकर युवाओं की फौज लेकर सड़क मार्ग से बस-कार द्वारा 29 अगस्त को भोपाल के लिए कूच करेंगे।

युवा कांग्रेस नेता ठाकुर देवेश्वर सिंह ने बताया कि युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह के मार्ग दर्शन में युवक कांग्रेस का हल्ला बोल आंदोलन का सूत्रपात होगा। देवेश्वर सिंह ने आगे बताया कि भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में वादा था।

युवाओं के लिए रोज़गार, किसान को उपज का न्यूनतम मूल्य, महंगाई पर लगाम जैसे मुद्दे गौण कर दिए गए। उल्टा नर्सिंग घोटाला कर भावी पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर दिया है। दस मांगो को लेकर कांग्रेस पार्टी के युवाओं से आव्हान किया है 29 तारीख को प्रातः दस बजे ठाकुर शिव कुमार सिंह पेट्रोल पंप पर भोपाल कूच करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में तैय्यार रहे, 30 अगस्त को भोपाल में होगा हल्ला बोल।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article