यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बाडी अपना घर महिला इकाई के पदाधिकारियों द्वारा आश्रम में द्वारिकाधीश भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अपना घर आश्रम की महिला टीम ने भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी को झांकी स्वरूप सजाया गया और सभी महिलाओं प्रभुजियों ने झांकी स्वरूप भगवान की पूजा अर्चना की अपना घर के कर्मचारी और निवास कर रहे। अधिकांश प्रभुजियों ने भी भगवान की पूजा की ओर अपने उत्तम स्वस्थ और घर वापसी की अरदास भी लगाई अपना घर आश्रम अध्यक्षा कमलेश गर्ग महिला इकाई अध्यक्षा विमला गर्ग सचिव उषा मित्तल द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला गया,द्वारा उनके उद्बोधन में भगवान के जन्म बाल लीला गोवर्धन पर्वत उठाना मथुरा नरेश कंश वध सहित अन्य भगवान कृष्ण से जुड़ी कहानियों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की जानकारी अपना घर महिला इकाई की मीडिया प्रभारी रोशनी शिवहरे द्वारा दी गई। कार्यक्रम के दौरान इकाई अध्यक्षा विमला गर्ग उषा मित्तल कुसुम सुनीता रोशनी लता सुधा आशा सविता गर्ग विमला मित्तल प्रिंसी गर्ग रानी सविता गर्ग गिरिजा गोयल मनोज मोदी रामनिवास गर्ग सहित अन्य महिला कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहीं।

