जयपुर के होटल में हो रहे शादी समारोह से गहनों भरा बैग चुराने वाले गिरोह को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर 1 करोड़ 45 लाख रुपए का माल किया बरामद | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल, राजगढ़ (मप्र), NIT:

जयपुर के होटल में हो रहे शादी समारोह से गहनों भरा बैग चुराने वाले गिरोह को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर 1 करोड़ 45 लाख रुपए का माल किया बरामद | New India Times

मध्य प्रदेश की राजगढ़ पुलिस ने जयपुर के एक फाइव स्टार होटल में हो रहे शादी समारोह से जेवरात और नगदी से भरा बैग चोरी करने वाली गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। राजगढ़ पुलिस ने घटना के मात्र 48 घंटे के अंदर ही एक नाबालिग और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1 करोड़ 45 लाख रुपए का माल भी बरामद किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद राजस्थान पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस का आभार माना है। कमिश्नर ऑफ जयपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश के एडीजी (इन्टेलिजेंस) श्री जयदीप प्रसाद को बधाई दी है।

जयपुर के होटल में हो रहे शादी समारोह से गहनों भरा बैग चुराने वाले गिरोह को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर 1 करोड़ 45 लाख रुपए का माल किया बरामद | New India Times

दरअसल, 8 अगस्त 2024 को सिकंदराबाद के बिजनेसमैन नरेश गुप्ता ने अपने बेटे की डेस्टिनेशन मेरिज के लिए जयपुर का एक फाइव स्टार होटल बुक किया था। आशीर्वाद समारोह के दौरान जेवरात और नगदी से भरा बैग एक नाबालिग अपने साथी के चोरी कर के भाग गया। बैग नहीं मिलने पर नरेश गुप्ता ने जयपुर पुलिस को मामले की रिपोर्ट की।

जयपुर के होटल में हो रहे शादी समारोह से गहनों भरा बैग चुराने वाले गिरोह को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर 1 करोड़ 45 लाख रुपए का माल किया बरामद | New India Times

रिपोर्ट के बाद जयपुर पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें एक नाबालिग और एक संदिग्ध नजर आया। जयपुर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पड़ोसी राज्यों की पुलिस को भी अलर्ट भेजा।

जयपुर के होटल में हो रहे शादी समारोह से गहनों भरा बैग चुराने वाले गिरोह को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर 1 करोड़ 45 लाख रुपए का माल किया बरामद | New India Times

जयपुर पुलिस को आरोपियों के मध्यप्रदेश में होने की सूचना मिली। जयपुर पुलिस के इनपुट पर मध्यप्रदेश पुलिस तत्काल एक्शन में आयी। मध्यप्रदेश पुलिस ने एडीजी (इन्टेलिजेंस) श्री जयदीप प्रसाद के निर्देश पर राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सात टीमों का गठन किया।

जयपुर के होटल में हो रहे शादी समारोह से गहनों भरा बैग चुराने वाले गिरोह को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर 1 करोड़ 45 लाख रुपए का माल किया बरामद | New India Times

पुलिस को नाबालिग आरोपी के कावंड़ यात्रा में शामिल होने की सूचना मिली। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर नाबालिग को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की।

जयपुर के होटल में हो रहे शादी समारोह से गहनों भरा बैग चुराने वाले गिरोह को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर 1 करोड़ 45 लाख रुपए का माल किया बरामद | New India Times

जयपुर के पांच सितारा होटल में चोरी करने वाले बदमाश कड़िया गैंग के हैं। मध्यप्रदेश पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राजगढ़ पुलिस की कड़िया गैंग पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। राजगढ़ पुलिस द्वारा 6 माह में कड़िया गैंग के 25 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। इन आरोपियों से 6 माह में 4 करोड़ 37 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.