मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल के पति पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर बोहरडा स्थित एस.टी.पी प्लांट पर 1100 पौधे लगाकर अपना जन्म दिवस मनाया गया। नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भी पौधारोपण किया गया। इस एसटीपी प्लांट पर आगे चलकर आंवला वन के नाम से इस प्लांट का नाम रोशन हो इसलिए 1100 पौधे आंवला के लगाए गए हैं। इस प्लांटेशन में 1100 पौधे लगाकर इसका नाम आंवला वन रखा गया है।एक पेड़ मां के नाम अभियान” अंतर्गत नगर निगम बुरहानपुर द्वारा पौधारोपण किया गया। जिसमें 1100 आंवले के पौधे लगाकर आंवला वन के रूप में विकसित किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर धरती को हरा-भरा बनाने के साथ पौधे लगाए गए।
विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर एसटीपी प्लांट में 1100 आंवला के पौधों का वृक्षारोपण कर पूर्व महापौर अतुल पटेल को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी तथा कहा की प्रकृति पर ही पर्यावरण निर्भर करता है। गर्मी, सर्दी, वर्षा आदि सब प्रकृति के सन्तुलन पर निर्भर करते हैं। यदि प्रकृति समृद्ध एवं सन्तुलित होगी तो पर्यावरण भी अच्छा होगा और सभी मौसम भी समयानुकूल सन्तुलित रहेंगे। यदि प्रकृति असन्तुलित होगी तो पर्यावरण भी असन्तुलित होगा पर्यावरण को शुद्ध बनाये रखने के लिए पेड़ों का होना बहुत ज़रूरी है।
महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि पेड़ प्रकृति का आधार है। पेड़ों के बिना प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है जिससे वन क्षेत्र में काफी कमी आई है।भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण करना चाहिए।
इस अवसर पर बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल पुर्व महापौर श्री अतुल पटेल , निगम अध्यक्ष श्रीमती अनिता अमर यादव ,पुर्व विधायक श्री रामदास शिवहरे, वरिष्ट भाजपा नेता एडवोकेट अरुण शेडे,भाजपा जिला अध्यक्ष डा. मनोज माने, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर यादव,भाजपा युवा नेता गजेन्द्र पाटिल, कैलाश पारीख, नगर निगम के एम आई सी चैयरमैन संभाजी सगरे, नितेश दलाल, महेंद्र इंगले, शाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, पार्षद आशीष शुक्ला, राजेश महाजन, नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार शाहू, सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया,शहर के जन प्रतिनिधि निगम अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

