संस्था यू.एस.एस.फाउंडेशन लघु उद्योग को दे रहा है बढ़ावा | New India Times

अंकित तिवारी, बूंदी/कोटा (राजस्थान), NIT:

संस्था यू.एस.एस.फाउंडेशन लघु उद्योग को दे रहा है बढ़ावा | New India Times

भारत सरकार के एमइसएमई मंत्रालय, नोडल संस्था राष्ट्रीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद्, तकनीकी संस्था एस ऍफ़ कंसलटेंट, संस्था परिवर्तन समाज विकास समिति एवं यू.एस.एस.फाउंडेशन के सम्मिलित सहयोग से आयोजित सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम से महिलाओं में जागरूकता आ रही है।

संस्था यू.एस.एस.फाउंडेशन लघु उद्योग को दे रहा है बढ़ावा | New India Times

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शशि शंकर पटेल ने बताया कि, महिलाओं में उद्यमिता की भावनाएं जगी है। महिलाएं अब रोज़गार के लिए, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में संपूर्ण भागीदारी दे रही हैं। बयालीस दिवसीय चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम से महिलाओं में हथकरघा उद्योग के प्रति आकर्षण बढ़ा है। महिलाएं लघु व कुटीर उद्योग में अपनी रुचि रखने लगी हैं।

संस्था यू.एस.एस.फाउंडेशन लघु उद्योग को दे रहा है बढ़ावा | New India Times

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हमारे कलाकारों को नए और सुंदर उत्पादों के नए विचारों और नवाचारों से परिचित करा रहा है। जिससे उनके उत्पादन को आकर्षक और बेहतर बनाने में मदद मिल रही है। भारत सरकार की लगातार पहल है कि, लघु उद्योग को बढ़ाना। लघु उद्योग समाज की एक महत्वपूर्ण इकाई है। जिनके सहयोग से समाज को व्यवस्थित किया जा सकता है। लघु उद्योग का राष्ट्र के विकास में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होता है। इस सेवा समर्पित जागरूकता कार्यक्रम में संदीप मिश्रा, प्रदीप सोनी, सीए रितेश बाजोरिया, ई. रवि शंकर पटेल,  दीपचंद, शुभम कुमार, संतोष कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

कृपया आपसे नम्र अनुरोध है कि, इस नेक कार्य को अपने दैनिक समाचार पत्र में छाप कर समाज में उत्कृष्ट संदेश देने की कृपा कीजिए। संस्था आपका सदैव आभारी रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.