मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में थाना चौक कोतवाली को मिली सफलता, 500 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार।
राजीव तोमर प्रभारी निरीक्षक ने उo निo रोहित कुमार, गौरव सिंह, अर्जुन सिंह के साथ गौशाला को जाने वाले रास्ते पर अजय कुमार गुप्ता को किया गिरफ्तार, 500 ग्राम चरस की बरामद, चार की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल।
सौभ्य पाण्डे सीओ सिटी ने बताया कि थाना चौक कोतवाली पुलिस ने अजय कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया जो थाना चौक कोतवाली का ही निवासी है उसके पास से 500 ग्राम चरस बरामद की गई है गिरफ्तार अभियुक्त पर पूर्व में भी एनडीपीएस के मुकदमे दर्ज हैं गिरफ्तार अभियुक्त पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

