वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

संविदा कर्मचारी शिक्षा प्रेरकों ने जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन। बकाया भुगतान व संविदा बहाल करने को लेकर दिया ज्ञापन। जनपद में तैनात संविदा कर्मचारी शिक्षक प्रेरकों ने डीएम ऑफिस पहुंचकर एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा। जिसमें उन्होंने 2016 से मार्च 2018 तक बकाया मानदेय भुगतान व सेवा बहाली की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप लगभग सभी जिलों में शिक्षा प्रेरकों ने पूरी ईमानदारी से कार्य किया है।
चुनाव में भी उनकी ड्यूटी लगाई गई है 2018 में सभी प्रदेशों में तैनात लगभग 5 लाख शिक्षा प्रेरकों को भारत सरकार के द्वारा मार्च 2018 में साक्षरता मिशन बंद कर दिया गया और साक्षर भारत मिशन में कार्य करने वाले सभी प्रेरक को बिना कुछ बताएं बाहर कर दिया गया। साथ ही उनके बकाया भुगतान को भी नहीं दिया गया। शिक्षिका प्रेरकों ने मांग की जो उनका बकाया भुगतान 2016 से मार्च 2018 तक बकाया है वह दिलाया जाए साथ ही संविदा बहाली की भी उन्होंने मांग रखी है। इस मौके पर काफी संख्या में प्रेरक मौजूद रहे।

