नर्सिंग छात्राएं नियुक्ति की मांगों को लेकर सतपुड़ा भवन का किया घेराव | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

नर्सिंग छात्राएं नियुक्ति की मांगों को लेकर सतपुड़ा भवन का किया घेराव | New India Times

नर्सिंग छात्राएं अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। बताया जा रहा है कि चार वर्षों का बीएससी नर्सिंग कोर्स पूर्ण होने के बाद भी अभी तक नियुक्ति नहीं मिली है। आप को बता दें कि दर्जनों की संख्या में नर्सिंग छात्राएं छात्र नेता रवि परमार के नेतृत्व में सतपुड़ा भवन पहुंची। यहां उन्होंने नियुक्ति की मांगों को लेकर नारेबाजी की और सतपुड़ा भवन का घेराव किया। प्रदर्शनकारी नर्सिंग छात्राओं ने बताया कि शासकीय नर्सिंग कॉलेजों की छात्राएं है। उनका सिलेक्शन प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड (व्यापम) द्वारा किया गया था और चार वर्षों का बीएससी नर्सिंग का कोर्स पूर्ण हो चुका है।

नर्सिंग छात्राएं नियुक्ति की मांगों को लेकर सतपुड़ा भवन का किया घेराव | New India Times

छात्राओं ने कहा कि हमारा नर्सिंग का सत्र 2018 से 2022 है। प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड (व्यापम) द्वारा दी गई प्रवेश नियम के अनुसार चार वर्षीय पाठ्यक्रम करने के पश्चात पांच (5) वर्ष की शासकीय सेवा करने के लिये वचनबद्ध रहने का बांड भरवाया गया था। हमारी कालेजों से रिलिविंग हुए पूर्ण 1 वर्ष हो चुका है, हम बॉन्डेड छात्राएं हैं।

एनएसयूआई नेता रवि परमार ने कहा कि छात्राओं की जल्द से जल्द पोस्टिंग करवाई जाए। पोस्टिंग ना होने की वजह से  छात्राओं का एक वर्ष बर्बाद हो चुका है जिस वजह से छात्राओं को अनेक आर्थिक समयाओं से गुजारना पड़ रहा है।

रवि परमार ने तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री पर आरोप लगाते हुऐ कहा कि मंत्री विश्वास सारंग के कारण नर्सिंग क्षेत्र भ्रष्टाचार और अनीमित्तताओं का अड्डा बन चुका है। नर्सिंग घोटाले में एक के बाद एक चौंकाने वाले तथ्य सामने आ चुके हैं। यही कारण है कि न तो एग्जाम समय पर हो पाते हैं और न ही उन्हें पोस्टिंग दी जाती है। परमार ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि नर्सिंग बहनों को यदि जल्द पोस्टिंग नहीं दी जाती तो उग्र प्रदर्शन को मजबूर होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.