ग्राम पंचायत तिरला द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किया महा आरती का आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

ग्राम पंचायत तिरला द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किया महा आरती का आयोजन | New India Times

जनपद पंचायत तिरला की ग्राम पंचायत तिरला और ग्राम पंचायत सलकनपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशहरा दिनांक 16 जून 2024 को मुख्य कार्यक्रम तिरला में प्रसिद्ध श्री गणेश जी मन्दिर और सलकनपुर में श्री राम जी मन्दिर में शासन निर्देशांनुसार शाम को महाआरती का आयोजन कर किया गया! जिसमे ग्रामीणों द्वारा उत्साह के साथ सहभागीता की। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवल कर की गई! तिरला में श्री सिद्ध विनायक भजन मंडली द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गई! भजन मंडली का स्वागत सरपंच श्रीमती आरती पटेल द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया।

ग्राम पंचायत तिरला द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किया महा आरती का आयोजन | New India Times

कार्यक्रम में जनपद पंचायत तिरला के अध्यक्ष श्री सीताराम सिंघार, जनपद सदस्य श्री खेमराज लववंशी, सरपंच श्रीमती आरती पटेल, योजना समिति सदस्य श्री महेश रावला, मंडल अध्यक्ष अमित पाटीदार, श्री संजय मुकाती, श्री प्रदीप पाटीदार आदि जनप्रतिनिधयो के साथ जनपद पंचायत तिरला की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री जिम्मी बाहेती तथा सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे! सुश्री बाहेती द्वारा कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों से अपील कि हमारे प्राचीन कालीन जल स्त्रोतो का हम सभी मिल कर संरक्षण करेंगे तथा अधिक से अधिक पौधा रोपण करेंगे तभी ऐसी भीषण गर्मी और पेयजल की समस्या का निराकरण होगा तथा हमारी आने वाली पीढ़ियों को इसका लाभ मिलेगा!

By nit