पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के संरक्षक बी.आर.चौहान एवं पर्यवेक्षक संघ की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती राखी देवड़ा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं संघ की प्रदेश एवं जिलाध्यक्ष श्रीमती रानी जायसवाल एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत कर अभिनंदन पत्र भेंट किया और स्थाई, संविदा पर्यवेक्षक के वेतन विसंगति एवं नियमितीकरण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं का निराकरण केंद्र सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाने एवं कोई अन्य प्रमुख मांगों के निराकरण हेतु ज्ञापन भेंट किया।
इस अवसर पर सैकड़ों पर्यवेक्षक एवं आगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं उपस्थित रहीं। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा केन्द्रीय सरकार से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं के मानदेय बढ़ाया जाने एवं अन्य महत्वपूर्ण मांगों का निराकरण जल्द कराने का आश्वासन दिया है। उक्त जानकारी संघ के संरक्षक बी,आर, चौहान एवं जिलाध्यक्ष संतोष निगले द्वारा संयुक्त रूप से दी है।
