कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने शांतिपूर्वक निर्वाचन व मतगणना संपन्न होने पर किया आभार व्यक्त | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने शांतिपूर्वक निर्वाचन व मतगणना संपन्न होने पर किया आभार व्यक्त | New India Times

लोकसभा निर्वाचन 2024 में रतलाम संसदीय क्षेत्र के लिए शांतिपूर्वक निर्वाचन एवं मतगणना संम्पन्न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन नेहा मीना ने मतदाताओं, नागरिकों, राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, मतगणना ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों, सुरक्षा बलों और सुरक्षा कर्मियों, समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों की कड़ी मेहनत एवं सौंपे गये उत्तर दायित्व के ठीक से निर्वहन के कारण मतगणना निर्विघ्न संपन्न हुई। साथ ही उन्होंने मतगणना प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का भी आभार व्यक्त भी किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.