जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

आज जिला अभिभाषक संघ द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह में सम्मानित अधिवक्ता सादर आमंत्रित किए गए गये थे। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश एडवोकेट स्पोर्ट्स कमेटी के कार्यकारी सदस्य का सम्मान भी किया गया।

इस समारोह में मध्य प्रदेश एडवोकेट स्पोर्ट्स कमेटी के अध्यक्ष श्री सुहाग सिंह सोलंकी, पूर्व उपाध्यक्ष भोपाल बार संरक्षक श्री अरविंद वर्मा, सह सचिव श्री जावेद वहाब, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य कामता प्रसाद यादव एवं श्री योगेंद्र गोस्वामी, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य का सम्मान किया गया।
