ज़िला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में पीठासीन अधिकारी  व मतदान अधिकारी का किया गया चयन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

ज़िला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में पीठासीन अधिकारी  व मतदान अधिकारी का किया गया चयन | New India Times

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 तथा ददरौल विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन के अन्तर्गत मतदान कार्मिकों का द्वितीय रैण्डमाईजेशन सामान्य प्रेक्षक बाबूलाल गोयल, जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में एन0आई0सी0 कक्ष में संपन्न हुआ।

आयोग द्वारा निर्धारित पोर्टल से द्वितीय रेंडमाइजेशन के माध्यम से 2731 मतदान पार्टियों का विधानसभा वार गठन किया गया।  जिसके माध्यम से पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, प्रथम, द्वितीय, तृतीय का चयन किया गया।

द्वितीय रेंडमाइजेशन के पश्चात ददरौल विधान सभा क्षेत्र के उप चुनाव हेतु 482 पोलिंग पार्टियां के गठन किया गया साथ ही लोकसभा निर्वाचन में विधानसभा क्षेत्र भी आवंटित हो गए हैं। रेंडमाइजेशन के माध्यम से 275 माइक्रो ऑब्जर्वर भी चिन्हित किए गए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अपराजिता सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.