मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के महानियंत्रक के.सी. यादव और प्रदेश अध्यक्ष गुरु दत्ता की सहमति से राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा संगठन के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा की खंडवा ज़िला इकाई का गठन करते हुए खंडवा के सक्रिय पत्रकार अध्यक्ष श्याम शुक्ला को खंडवा जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बुरहानपुर के शनवारा गेट पर स्थित प्रतिष्ठित मीडिया हाउस में बुरहानपुर के पत्रकारों की मौजूदगी में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंप कर सभी की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर युनाइटेड प्रेस ऑर्गनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष रिज़वान अंसारी, सशक्त पत्रकार समिति के संस्थापक उमेश जंगाले द्वारा श्याम शुक्ला को राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा संगठन खंडवा जिला अध्यक्ष नियुक्त सौंप कर बधाई दी गई। नवनियुक्त राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा संगठन खंडवा जिला इकाई अध्यक्ष श्याम शुक्ला द्वारा राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा संगठन के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला, युनाइटेड प्रेस ऑर्गनाइजेशन रिज़वान अंसारी, सशक्त पत्रकार समिति के संस्थापक उमेश जंगाले का आभार व्यक्त किया गया और खंडवा में 19 मई को होने वाले कार्यक्रम में भी तीनों संगठनो को आमंत्रित किया गया है।
