रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सीएम राईस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघनगर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती नेहा मीणा के मार्गदर्शन में व नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग निशा मेहरा के विशेष प्रयास से नव प्रवेशोत्सव मनाया गया।

विद्यार्थियों को नवीन शैक्षणिक सत्र में अनुशासन बद्ध पढ़ाई करने के टिप्स प्राचार्य वर्षा चौरे ने दिए। स्कूली विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता के प्रति सजगता हेतु शपथ भी दिलाई एवं निबंध भाषण स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने सतीष पाटीदार, डाक्टर सपना शर्मा, किष्टोफर, फिरोज़ ख़ान, खूशबू नायक, मुकेश मावी, पर्वत मकवाना, लोकेश नायक, आदि का सहयोग सराहनीय रहा संचालन बी,एल, ओ, राकेश भुरिया ने किया आभार पी,टी,आई, तेजिया डामोर ने माना।
