जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई आयोजित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई आयोजित | New India Times

कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 03 मार्च 2024 को आयोजित की गई। जिसमें मुख्यतः जिले के ब्लैक स्पॉट, बस स्टैंड की व्यवस्थाओं, जिले में संचालित यात्री वाहनों के सुरक्षित परिवहन के विषय में चर्चा की गई। बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में जिले में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की गाइड लाइन अनुसार 03 ब्लैक स्पॉट चिन्हित है जिसमें ग्राम बोरवा गट्टू घाटी कुशलगढ़ मार्ग थांदला, सूर्या पेट्रोल पंप के सामने मेघनगर, कालीदेवी थाने से छापरी फाटा के बीच चिन्हित है। उक्त सभी ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं को रोकने हेतु समुचित सुधारात्मक उपाय करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त बस स्टैंड पर फल विक्रेता एवं अव्यवस्थित फैले ठेलों हेतु मार्किंग करने पर जोर दिया गया। जिला कलेक्टर द्वारा बस स्टैंड पर अतिक्रमण रोकने की प्रभावी कार्यवाही हेतु आरटीओ, सीएमओ और ट्रैफिक पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए गए जो समय समय पर बस स्टैंड का निरीक्षण कर आवश्यक करवाई करेगी। नवीन शिक्षा सत्र शुरू होने पर कलेक्टर ने आरटीओ कृतिका मोहटा को निर्देशित किया कि वो जिला शिक्षा अधिकारी के साथ मिल कर सभी स्कूल संचालकों की बैठक आयोजित करे और सभी  स्कूल बस के दस्तावेज पूर्ण करावे। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पी.एल.कुर्वे, सीएमओ झाबुआ एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.