मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राजस्थान दिवस पर श्री कृष्ण मंगल परिसर में राजस्थानी समाज द्वारा शनिवार को होली मिलन और कवि सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने उपस्थित रहे। देर रात तक समाज जन के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. माने ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा- देश और प्रदेश के आर्थिक विकास में राजस्थानी समाज का बड़ा योगदान है। राजस्थानी बंधुजन समाज सेवा में भी हमेशा आगे रहता है। पूरा समाज आज भी अपनी संस्कृति और परम्परा से जुड़ा हुआ है। राजस्थानी समाज का हर बंधु हर दिन नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस अवसर पर राजस्थानी समाज अध्यक्ष कैलाश पारीक, राम गोपाल मूंदड़ा, संजय अग्रवाल, दौलत सिंह लोढा, भगवान दास वैष्णव, ओम प्रकाश पारीक, राजेश जैन, पवन जैन, राजू जोशी सहित अन्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय वारुडे द्वारा दी गई।
