बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगने से जली गेहूं की फसल | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगने से जली गेहूं की फसल | New India Times

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डालपुर के गाँव लोचनपुर में किसान कर्मजीत सिंह पुत्र मनोहर सिंह के खेत में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगने की वजह से लगभग 2 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बिजली कटवाने के बाद काफ़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता पायी। सोमवार की सुबह 10 बजे ग्राम लोचनपुर में तैयार गेहूं की फसल उस समय जलकर राख हो गई जब खेत से गुजर रहे 11000 वोल्ट की जर्जर लाइन के तार आपस में चिपक गए। तार से निकली चिंगारी ने पूरे गेहूं के खेत को आग के आवेश में ले लिया। जब तक आसपास के ग्रामीण आग को बुझा पाते तब तक लगभग 2 एकड़ के आसपास गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। मौके पर राजस्व विभाग के लेखपाल लक्ष्मण प्रसाद ने पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। खेत स्वामी कर्मजीत सिंह ने बताया है कि पिछले 3 वर्षों से हाई वोल्टेज लाइन एक बाँस के सहारे चल रही है जिसकी समय समय पर बिजली विभाग को पीड़ित द्वारा सूचना दी गई लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते आज इतना बड़ा हादसा हो गया। पीड़ित ने थाना मैलानी में प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्यवाही की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.