आशा दिवस पर आयोजित समारोह में पत्रकार मोहन सारस्वत ने किया दीदीयों का सम्मान | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

आशा दिवस पर आयोजित समारोह में पत्रकार मोहन सारस्वत ने किया दीदीयों का सम्मान | New India Times

गट प्रवर्तक और आशा सेविकाएं ग्रामीण स्वास्थ महकमे के रीड की हड्डी है इनकी वजह प्रशासन को गांवों में काम करना सुलभ हुआ है। आशा वर्कर्स कर्तव्य पर रहते हुए नवजात बेटियों की हत्याओं के मामलों को लेकर सजग रहे इस काम में कहीं भी कोई समस्या आए तो विभाग का चीफ़ होने के नाते मैं आपके साथ अडिगता से खड़ा रहूंगा ऐसा आश्वासन डॉ सचिन भायेकर ने अपने संबोधन में दिया है। सार्वजनिक स्वास्थ विभाग और TMO की ओर से आशा दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में वह बोल रहे थे। वरिष्ठ पत्रकार मोहन सारस्वत, डॉ प्रशांत महाजन, खंड विकास अधिकारी श्री कृष्ण इंगले, नीमा प्रमुख डॉ नंदलाल पाटील के हाथों आशा दीदीयों का सम्मान किया गया।

आशा दिवस पर आयोजित समारोह में पत्रकार मोहन सारस्वत ने किया दीदीयों का सम्मान | New India Times

कार्यक्रम के दौरान TMO डॉ राजेश सोनवने ने मनोरंजन तथा कला विकास की मंशा से रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता का मंचन किया। प्रमुख अतिथी के रूप में डॉ संदीप पाटिल, डॉ रविंद्र कासट, डॉ चंद्रशेखर पाटिल, डॉ अजय पाटिल, डॉ मनोज विसपुते, डॉ राहुल माली मौजूद रहे। सूत्रसंचालन रवींद्र सूर्यवंशी, प्रस्ताविक डॉ.राजेश सोनवणे, आभार प्रकटन डॉ पल्लवी राऊत ने किया। गटप्रवर्तक सविता कुमावत, सुनायना चव्हाण, माया बोरसे, रेखा तायडे, सुनीता पाटील, अर्चना टोके, माधुरी पाटील, यमुना पाटील, डॉ.नरेश पाटील, डॉ.संदीप कुमावत, डॉ. दानिश खान, डॉ मनोज पाटील, डॉ.किरण पाटील, डॉ. कल्याणी राजपूत ने समारोह सफ़लता के लिए श्रमदान युक्त योगदान दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article