आचार्य श्री रामेश सुवर्ण दीक्षा महत्तम महोत्सव के अंतर्गत पोहा-जलेबी का किया गया वितरण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

आचार्य श्री रामेश सुवर्ण दीक्षा महत्तम महोत्सव के अंतर्गत पोहा-जलेबी का किया गया वितरण | New India Times

थांदला नगर बायपास मार्ग पर 10 मार्च को अन्नदान कार्यक्रम किया गया। जिसमें श्री जैन जवाहर समता मण्डल थांदला के संयोजन में पोहे और जलेबी का निःशुल्क वितरण कार्यक्रम रखा जिसमें 200 से ज्यादा लोगों ने लाभ लिया। उक्त कार्यक्रम साधुमार्गी जैन महान संत आचार्य श्री रामलाल जी म.सा. के 50 वे संयम (जैन दीक्षा) वर्ष के उपलक्ष्य में उनके अनुयायी द्वारा आयोजित किया गया।

अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ पूरे देश में महत्तम महोत्सव के अंतर्गत धार्मिक समाजिक गतिविधि संचालन कर जन साधारण को अध्यात्म से जोड़ रहा है सरल एवम सहज जीवन जीने की प्रेरणा दे रहा है। उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य राजेश कवाड काऊ महेश शाह जी, मुकेश चौधरी, कमलेश कवाड़, दीपक शाह जी, पियुष कवाड गौरव शाह जी, दीपेश शाह जी, लालू शाह जी, ओर प्रध्यूम कवाड सहित समाजजन उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.