ग्लोबल गुजराती वैष्णव वणिक समाज ट्रस्ट (GGVVS TRUST) बुरहानपुर वुमन्स विंग ने महिला दिवस पर आयोजित किया चिकित्सा मार्गदर्शन शिविर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ग्लोबल गुजराती वैष्णव वणिक समाज ट्रस्ट (GGVVS TRUST) बुरहानपुर वुमन्स विंग ने महिला दिवस पर आयोजित किया चिकित्सा मार्गदर्शन शिविर | New India Times

बुरहानपुर की महिला समाज सेविका श्रीमती सुचिता एडवोकेट राजकुमार मेहता ने बताया कि ग्लोबल गुजराती वैष्ण वनिक समाज ट्रस्ट, जिसका मुख्य कार्यालय, वडोदरा गुजरात में स्थित है और इसके संस्थापक अध्यक्ष और ग्लोबल प्रमुख श्री भरत कुमार आर शाह हैं। इस ट्रस्ट की ओर से बुरहानपुर में बी.सी.ग्रुप है। बुरहानपुर जिले में इस व्हाट्सएप ग्रुप की प्रमुख एडमिन श्रीमती सुचिता एडवोकेट राजकुमार मेहता और श्रीमती जया शाह हैं। इस ग्रुप की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष में चिकित्सा मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया, जिस में बुरहानपुर की सुप्रसिद्ध गाइनेकोलॉजिस्ट एवं आशीर्वाद हॉस्पिटल की संचालिका डाॅ. कीर्तिका बेन तारवाला ने महिलाओं से संबधित समस्या, बीमारी के लक्षण उससे बचने के उपाय शीर्षक पर अपना मार्गदर्शन उपस्थित महिलाओं को प्रदान किया। साथ ही उपस्थित महिलाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी संतोष जनक जवाब महिला चिकित्सका श्रीमती कीर्तिका तारवाला द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती जया शाह ने किया। श्रीमती सुचिता एडवोकेट राजकुमार मेहता ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नीलम श्राॅफ,निरू श्रॉफ, अनिता पटेल, अनिता मोदी,मीना मोदी,संध्या शाह, मुदुला शाह, शैला गुप्ता, हेमलता श्राॅफ, सपना पाटीदार  और अनेक महिलाऐं उपस्थित रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.