मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर 135 नगर विधानसभा के सेक्टर प्रभारीयों व बूथ प्रभारीयों एवं जोनल प्रभारीयों की एक विशेष बैठक सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राजेश कश्यप को जिताने के लिए रणनीति बनाकर चर्चा की गई।
इस मौके पर बैठक में मुख्य रूप से सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान, सपा के जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राजेश कश्यप, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, सपा महानगर महासचिव डॉक्टर विनोद कुमार राठौर, सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव पार्थ यादव, पूर्व सभासद असलम अंसारी, इम्तियाज मंसूरी, मुजम्मिल खान आदि ने विचार व्यक्त किया। बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मीटिंग का संचालन 135 नगर विधानसभा के महासचिव लल्ला सिंह यादव ने किया।
