ग्राम पंचायत चिल्लारा में आल इज़ वेल अस्पताल ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर किया आयोजित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत चिल्लारा में आल इज़ वेल अस्पताल ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर किया आयोजित | New India Times

शहर के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल द्वारा हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन में ग्राम पंचायत चिल्लारा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक मरीजों ने इसका लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह भी दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.