अज्ञात कारण से मकान में आग लगने से मकान जलकर ख़ाक, फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर बुझाई आग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अज्ञात कारण से मकान में आग लगने से मकान जलकर ख़ाक, फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर बुझाई आग | New India Times

जुन्नारदेव विधानसभा के अंतर्गत दमुआ तहसील की ग्राम पंचायत भरदी में एक मकान में अज्ञात कारण से आग लगने से पूरा मकान जलकर खाक हो गया। तहसीलदार राजीव ने जानकारी देते हुए बताया कि  ग्रामपंचायत भरदी में मकान में आग लगी थी मकान मालिक रोशन पिता लखन बताया जा रहा है जिसकी सूचना कोटवार द्वारा दी गई थी। मौके पर दमकल  पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन आग की लपटे इतनी तेज़ थी कि पूरा घर खाक हो गया। इस हादसे में किसी की कोई जनहानि नहीं हुई। मौका रहते ही सब बाहर निकल गए थे लेकिन अज्ञात कारण से आग लगने से पूरा मकान जलकर खाक हो गया जिसका पंचनामा पटवारी द्वारा बनाया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.