मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

होली के अवसर पर महानगर में निकलने वाले छोटे व बड़े लाट साहब के जुलूस मार्गों एवं रमजान माह के दृष्टिगत नगर आयुक्त के0पी0 सिंह ने प्रात पैदल भ्रमण किया गया। लाट साहब के जुलूस के दृष्टिगत नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय में पार्षदगण, जन-प्रतिनिधियों व नगर निगम व जल निगम के अधिकारियों के साथ प्रातः 7 बजे से लाट साहब के जुलूस मार्गों का पैदल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया व जुलूस मार्गों पर ईट, पत्थर, रोड आदि को तत्काल उठवाये जाने के निर्देश दिए, लाट साहब के जुलूस मार्गों व अन्य मार्गों पर सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों को तत्काल ठीक कराये जाने के लिए जल निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया।
महानगर में प्रकाश बिंदुओं को तत्काल ठीक कराने के लिए सहायक अभियंता पथ प्रकाश को निर्देश दिए, महानगर वासियो को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए महाप्रबंधक जल को निर्देशित किया गया।
नगर आयुक्त के0पी0 सिंह के निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता जल निगम, सहायक अभियंता (पथ प्रकाश) मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरवंश दीक्षित, क्षेत्रीय पार्षदगण दिवाकर मिश्रा, अनूप गुप्ता, संजय कनौजिया व लाट साहब के जुलूस में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले सुरेन्द्र सेठ, हरनाम कटियार आदि सम्भ्रान्त लोग मौजूद रहे।
