मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्रामीण क्षेत्र शाहपुर में अपनी प्रथम नियुक्ति दिनांक एवं जॉइनिंग के बाद से लगातार 29 सालों तक सेवाएं देने के बाद सरकारी नियमों के अनुसार मास्टर मोहम्मद अमीन अंसारी की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने से सेवानिवृत हुए। सेवाकाल के दौरान मास्टर अमीन अंसारी ने कभी ट्रांसफर नहीं लिया और न ही प्रमोशन पर गए। 4 मार्च को स्कूल के स्टाफ ने शाहपुर के गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर एक शानदार विदाई समारोह का आयोजन संकुल प्राचार्य श्री देशमुख के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सुधाकर माकुंदे, काशी नाथ महाजन, फरीद खान तड़वी, शिवलाल भोटे के अलावा बुरहानपुर से केजीएन ग्रुप के सदस्यों और परिवार के लोग भी विशेष मेहमान के रूप में इस समारोह में शामिल हुए। प्रोग्राम का प्रारंभिक संचालन मास्टर जमीर अतहर ने किया जबकि कार्यक्रम का विधिवत संचालन शिक्षक और कवि अफ़्ज़ाल अंसारी (वक़ार आसिफ़ी) ने किया। प्रोग्राम के दौरान मास्टर जमीर अतहर ने सेवानिवृत हुए मास्टर मोहम्मद अमीन अंसारी की सेवा में पेश किए जाने वाले प्रशस्ति पत्र को उपस्थित जनों के समक्ष पढ़कर सुनाया। इस विदाई समारोह में लोगों ने अपने प्रिय शिक्षक को शान और शौक़त के साथ विदा किया। प्रोग्राम के आयोजन और व्यवस्था में शेख गुलाम भाई, शबीर शाह सर आदि का विशेष सहयोग रहा।
