स्वसहायता समूह की दीदियों द्वारा नल जलकर वसूली में अदा की जा रही है महत्वपूर्ण भूमिका       | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

स्वसहायता समूह की दीदियों द्वारा नल जलकर वसूली में अदा की जा रही है महत्वपूर्ण भूमिका       | New India Times

बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल एवं ज़िला पंचायत बुरहानपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति सृष्टि जयंत देशमुख के मार्गदर्शन में संचालित म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला बुरहानपुर अंतर्गत गठित महिला स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा घर-घर जाकर ग्रामवासियों को जल का महत्व बताते हुए जागरूक किया जा रहा है एवं उनके द्वारा नल जल कर वसूली करने की ज़िम्मेदारी भी ली गई है।

जिले के समस्त ग्रामों में स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा नल जल कर वसूली का कार्य किया जा रहा है। दीदीयों द्वारा कर वसूली में उत्कृष्ट कार्य किया गया है। अब तक जिले में कुल 1 करोड़ 78 लाख 35 हजार 474 रूपये राशि वसूल की गयी है। समूह के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त भी हो रही हैं।

जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमति संतमति खलखो ने जानकारी देते हुए बताया कि, ग्राम बहादरपुर के प्रगति समूह की दीदी श्रीमति दिपिका सोनी द्वारा सबसे ज्यादा नल जल कर वसूली लगभग 13 लाख रूपये, ग्राम ईच्छापुर के सखी सहेली समूह की दीदी श्रीमति सुनिता पाटील द्वारा 11 लाख रूपये, ग्राम अंबाडा के दादीजी समूह की दीदी श्रीमति मंगला गजानंद द्वारा 2 लाख 25 हजार रूपये एवं ग्राम अमुल्लाखुर्द के शिवाजीराजे समूह की दीदी श्रीमति ललिता पटेल द्वारा 1 लाख 5 हजार 200 रूपये की नल जल कर वसूली की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.