मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों के आवेदन लेकर उन्हें न्यायोचित, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना एवं संबंधित राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को त्वरित जॉच कर आवेदक की शिकायत का निराकरण किए जाने के निर्देश दिए।
एसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान आने वाले फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए व प्रत्येक आवेदक की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर सकारात्मक कार्यवाही की जाए। इस दौरान संजय कुमार एसपी सिटी मौजूद रहे।
