वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उचौलिया थाना क्षेत्र के हन्नखुदा मोड़ के पास ओवरटेक के चक्कर में दो बाइकें आपस में भिड़ी। हादसे के बाद दोनों बाइकों पे सवार हाइवे पर गिर गए जिसमें से एक बाइक सवार अपने साथी के साथ बाइक लेकर हुआ फरार। वहीं दूसरे बाइक सवार को आई गम्भीर चोटें। सूचना पाकर मौके पर तत्काल पहुंची जनता दरबार की टीम। गम्भीर घायल युवक की शरीर से खून बहता देख तत्काल जनता दरबार की टीम ने खून को बहता हुआ देख उसे रोकने व दर्द में राहत के मद्देनजर इंजेक्शन लगाए गए व खून को बहने से रोकने के लिए तत्काल ड्रेसिंग की गई। फर्स्ट एड ट्रीटमेंट के बाद तत्काल इमरजेंसी को देखते हुए एम्बुलेंस को बुलाकर उसे एम्बुलेंस के सहारे पसगवां सीएचसी इलाज हेतु भेजा गया। इस दौरान जनता दरबार की टीम की तरफ से डायरेक्टर, सीईओ व एमडी डॉ. संजीत सिंह सनी, जीतू भार्गव, मोहम्मद सोनू, समाजसेवी वासुदेव त्रिपाठी, व उचौलिया थाने से एसआई गिरजेश कुमार, कांस्टेबल विकास सिंह, होम गार्ड आशीष आदि मौजूद रहे।
